[ad_1]

अवध बिहारी सीवान में बन रहे उम्मीदवार
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मो. शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान से राष्ट्रीय जनता दल ने हिना शहाब को दरकिनार कर अवध बिहारी चौधरी को सीवान से टिकट को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। अवध बिहारी चौधरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ वर्तमान सदर के राजद के विधायक भी हैं। अवध बिहारी चौधरी टिकट लेकर सीवान पहुंचे। इस दौरान रास्ते में ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कहीं जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया गया तो कहीं ढोल नगाड़ा बजाकर उनका जमकर स्वागत किया।
हिना शहाब ने दिया था बयान- मैं न्यूट्रल हूं और किसी भी पार्टी में नहीं
राष्ट्रीय जनता दल कोटे से सीवान में शहाबुद्दीन परिवार को ही टिकट दिया जाता था, लेकिन वक्त के साथ-साथ सब कुछ बदलता चला गया। मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत के बाद राजद और शहाबुद्दीन परिवार के बीच दूरियां बढ़ती चली गई। इसी बढती दूरी की वजह से हिना साहब ने बयान दिया था कि मैं न्यूट्रल हूं और किसी भी पार्टी में नहीं हूं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता गया शहाबुद्दीन की पत्नी ने कई तरह के बयान बदले भी हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी झंडा हो मुझे परहेज नहीं है लाल हो पीला हो नीला हो केसरिया हो सब रंग हमारे हैं सब लोग हमारे हैं। हालांकि हीना शहाब के बयान के बाद राजद की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, लेकिन जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने हीना से टेलीफोन पर बातचीत की। हालांकि इसकी पुष्टि राजद से किसी नेता ने नहीं की। सिर्फ यह चर्चा तक ही सीमित रही, लेकिन हिना ने राजद के टिकट लेने से इनकार कर दिया, और निर्दलीय चुनाव लड़ने पर मोहर लगा दी।
जानिए कौन हैं सीवान से उम्मीदवार
सीवान में एनडीए प्रत्याशी जदयू कोटे से विजयलक्ष्मी कुशवाहा चुनावी मैदान में है। दूसरी तरफ राजद से अवध बिहारी चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब हैं। , ग्रामीणों का कहना है कि अबकी बार त्रिकोणीय लड़ाई है। वहीं चर्चा यह भी है कि हीना शहाब को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बाहर से सपोर्ट करेगी।
कब है सीवान में चुनाव
लोकसभा चुनाव 2024 कुल 6 चरणों में होने हैं। सीवान में पांचवें चरण में यानी 25 को चुनाव होना है और नतीजा 4 जून को आएंगे। इसी बीच आज मंगलवार को राजद ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी और अवध बिहारी चौधरी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है।
[ad_2]
Source link