Lok Sabha Election 2024 : जाप वाले चिन्ह पर ही पूर्णिया से चुनाव लड़ेंगे पप्पू यादव

[ad_1]

Bihar News :  pappu yadav contest Purnea Lok Sabha Election 2024 on Jaap symbol Scissors

पप्पू यादव चुनावी भीड़ के साथ।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


बिहार कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा था कि वह नामांकन वापस कर लें अन्यथा पार्टी कार्रवाई करेगी। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पप्पू यादव कांग्रेस के सदस्य हैं ही नहीं। इसका जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मैं कांग्रेस का सदस्य हूं या नहीं यह तो दिल्ली को पता है। मैं कांग्रेसी सिपाही हूं और  रहूँगा। हमारे दिल-दिमाग में राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी हैं, उसे कोई नहीं हटा सकता। इन सब के बीच कांग्रेस नेता राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने निर्दलीय उम्मीदवारी से नाम वापस नहीं लिया और पूर्णिया लोक सभा क्षेत्र संख्या 12 से अंततः जमे रहे। अब जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने भी निर्दलीय उम्मीदवार पप्पू यादव को कैंचीचुनाव चिह्न आवंटित कर दिया है। पूर्णिया लोकसभा क्षेत्र से चुनाव में किस्मत आजमा रहे सभी सात अन्य प्रत्याशियों को भी बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुंदन कुमार   ने निर्वाचन आयोग के अनुमोदन के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया है। इसमें एनडीए से जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा को पार्टी का सिंबल तीर छाप, राजद प्रत्याशी बीमा भारती को पार्टी का सिंबल लालटेन छाप आवंटित किया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *