Lok Sabha Election 2024: बदायूं में सात मई को होगा मतदान, आचार संहिता लगते ही उतरने लगे पोस्टर-बैनर

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024: Budaun Lok Sabha Seats Chunav Date Schedule News in Hindi

वजीरगंज में होर्डिंग उतारते नगर पंचायत कर्मचारी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लोकसभा के लिए निर्वाचन आयोग ने शनिवार को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी। लोकसभा चुनाव सात चरण में संपन्न कराए जाएंगे। तारीखों का एलान होने के साथ ही आचार संहिता लागू हो गई है। 19 अप्रैल से शुरू होने वाले लोकसभा चुनाव में आखिरी फेज की वोटिंग एक जून को होगी। वहीं चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। 

बदायूं संसदीय क्षेत्र में तीसरे चरण में मतदान होना है। तीसरे चरण के लिए 12 अप्रैल से नामांकन शुरू होंगे। 19 अप्रैल नामांकन करने की अंतिम तारीख है। 20 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 22 अप्रैल को नाम वापसी। सात मई को मतदान कराया जाएगा। चार जून को चुनाव नतीजे आएंगे। बदायूं सीट से सपा ने शिवपाल सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा से प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर असमंजस बना हुआ है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *