[ad_1]

नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में कड़ी सुरक्षा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आंवला और बरेली लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव होने हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शुक्रवार सुबह 11 बजे इसकी अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी, जो 19 अप्रैल तक चलेगी। त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरकर आवेदक नामांकन कक्ष तक पहुंचेंगे। निर्देशों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
कलक्ट्रेट परिसर में बरेली सीट के आवेदकों का नामांकन न्यायालय जिलाधिकारी कक्ष संख्या तीन में होगा। रिटर्निंग ऑफिसर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार हैं। आंवला सीट के लिए नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कक्ष संख्या-16 में होगा। रिटर्निंग ऑफिसर सीडीओ जग प्रवेश होंगे।
नामांकन प्रक्रिया प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य बुधवार को ही पूरा हो गया था। बृहस्पतिवार को ”लोकतंत्र का पर्व” थीम पर परिसर की सजावट कराई गई। 200 मीटर दूरी पर बैरियर लगाए गए हैं।
[ad_2]
Source link