Lok Sabha Election 2024 : सुशील मोदी को देखकर हर कोई रह गया दंग, राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने भी जताया दुःख

[ad_1]

Lok Sabha Election 2024: Cancer patient Sushil Modi reached Patna, RJD party Lalu Prasad expressed grief.bjp

बीमार पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी।
– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार


भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ भाजपा के समर्थकों को एक तस्वीर ने आज बहुत आहत किया। तस्वीर थी पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की, जिसे देखकर आज हर कोई हैरान रह गया। पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी दिल्ली से पटना वापस लौटे हैं। पटना आने के बाद एयरपोर्ट पर उन्हें व्हीलचेयर पर देखकर हर कोई परेशान हो गया। उनके करीबी लोगों का कहना है कि सुशील मोदी को कैंसर हो गया है, जिस वजह से वह काफी कमजोर दिख रहे हैं। व्हील चेयर पर बैठकर वह एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखे। फिर उनके आसपास रहने वाले लोगों ने उन्हें सहारा देते हुए व्हील चेयर से उठाकर कार में बिठाया।  

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी जताया दुःख 

पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की तकलीफ देने वाली इस तस्वीर को देखकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दुःख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ को व्यक्त करते हुए लिखा है- ‘भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूँ। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूँ। वह जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी है। परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों ताकि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सबको फायदा मिलते रहे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *