[ad_1]

Sachin and Seema Haider love story
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पबजी पार्टनर सचिन मीणा के प्यार में सरहद पार कर आने वाली पाकिस्तान के कराची की सीमा हैदर को शनिवार सुबह रिहा कर दिया गया। रिहा होने के बाद सीमा ने कहा कि वह नेपाल में सचिन से शादी कर धर्म परिवर्तन कर चुकी है। जल्द ही गंगा नहाकर पूरी तरह से हिंदू धर्म को अपनाएगी। उसने पाकिस्तान जाने से इन्कार किया है।
बकौल सीमा उसे अगर जबरन सरहद पार भेजा गया तो वहां उसकी हत्या कर दी जाएगी। इधर शनिवार को सचिन के घर में ससुराल के पहले दिन की तरह रस्में निभाई गईं। महिलाएं और कस्बे के लोग सीमा को देखने पहुंचे। दृश्य मुंह दिखाई की रस्म अदायगी जैसा था।
मौके पर कुछ करीबियों ने नेग भी दिए। सीमा ने सचिन के घर की मंदिर में पूजा अर्चना की और वहां मौजूद महिलाओं के पैर छुए। दिन भर सचिन के घर पर लोगों और मीडियाकर्मियों का जमावड़ा लगा रहा।
शनिवार सुबह लगभग 8:30 बजे सीमा हैदर और सचिन मीणा को लुकसर स्थित जिला कारागार से रिहा किया गया। सीमा चारों बच्चों के साथ जेल से बाहर आई। जेल से बाहर निकलते ही उसने कहा कि वह सचिन के साथ पत्नी और उसके घर की बहू बनकर रहेगी।
[ad_2]
Source link