Love Story: सोनम सिद्दीकी ने लक्ष्मी बनकर विष्णु से रचाया विवाह, बोली- रामलला के दर्शन करने जाऊंगी अयोध्या

[ad_1]

Sonam Siddiqui converted to religion and married her lover Vishnu in Bareilly

सोनम और विष्णु मौर्य
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


बरेली के देवरनिया क्षेत्र में गांव गिरधरपुर निवासी सोनम ने अपने प्रेमी विष्णु मौर्य से हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया। इससे पहले सोनम ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम लक्ष्मी रख लिया। इसके बाद गांव निवासी विष्णु मौर्य के साथ मंदिर में सात फेरे लिए।  

सोनम का कहना है कि तीन तलाक और हलाला के डर से उसने सनातन धर्म अपना लिया है। उसने एक वीडियो जारी कर परिवार से अपनी जान को खतरा भी जताया है। सोनम उर्फ लक्ष्मी और विष्णु की शादी के फोटो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दोनों का कहना है कि वह जल्दी ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे। 

Bareilly: पचौमी गांव में खोदाई के दौरान निकले मूर्ति के अवशेष और विशाल घड़ा, 1500 साल पुराना होने का दावा

विष्णु मौर्य ने बताया कि वह कीटनाशक दवा की दुकान चलाते हैं। उनकी मुलाकात करीब 12 साल पहले सोनम सिद्दीकी से हुई थी। उस वक्त सोनम नाबालिग थी। दोनों में पहले दोस्ती थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। मोबाइल फोन और सोशल मीडिया पर दोनों की बातचीत होती रही। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *