[ad_1]

सीसीटीवी में दिखा चोर।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विशाल मेगा मार्ट में रविवार शाम अज्ञात चोरों ने फर्स्ट फ्लोर में मैनेजर हाल के अंदर रखी लॉकर का ताला खोलकर लॉकर में रखे लगभग 21 लाख 59 हजार रुपए पर हाथ साफ कर दिए और फरार हो गए।
चोरी की घटना विशाल मेगामार्ट के अंदर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वहीं देर शाम जब मैनेजर ने कैश का मिलान किया तो देखा कि लॉकर में रखा लाखों रुपए गायब है।
ये भी पढ़ें – भाजपा ने जयंत चौधरी के लिए फैलाई बाहें, कहा- अगर आना चाहें तो स्वागत है
ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री योगी ने की बाढ़ व जलभराव की समीक्षा, राहत आयुक्त कार्यालय को किया अलर्ट
इस पर मैनेजर अजय सिंह ने मॉल के अंदर काम करने वाले कर्मचारियों पर शक जाहिर करते हुए देर रात कृष्णा नगर थाने में लिखित शिकायत की।
जिस पर कृष्ण नगर पुलिस ने मैनेजर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांचकर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
[ad_2]
Source link