Lucknow: बौद्ध भिक्षुओं के अभिनंदन समारोह में बोले योगी, कुशीनगर में कृषि विवि व श्रावस्ती में एयरपोर्ट सुविधा जल्द

[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भारत और दक्षिण कोरिया मजबूत संबंधों से जुड़े हुए हैं। दोनों देशों की स्वतंत्रता तिथि एक है। दोनों देश जी 20 समूह के सदस्य हैं। मुख्यमंत्री योगी दक्षिण कोरिया के बौद्ध संघ के साधुओं की 43 दिवसीय यात्रा के बाद बौद्ध भिक्षुओ के अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा की यूपी में बुद्ध से जुड़े कई तीर्थ स्थल हैं। हम बुद्ध से जुड़े स्थलों को विकसित कर रहे हैं। कुशीनगर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू हो गया है। जबकि श्रावस्ती भी जल्द वायु सेवा से जुड़ेगा। इसी क्रम में कुशीनगर में बुद्ध के नाम से कृषि विवि भी जल्द शुरू करेंगे।

ये भी पढ़ें – नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने देवीपाटन मंदिर में की पूजा, महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना किया

ये भी पढ़ें – आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 52 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, EWS को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत व दक्षिण कोरिया के आध्यात्मिक संबंध शताब्दियों पुराने हैं इसलिए आप विदेश नहीं अपने आध्यात्मिक पूर्वजों, गुरु भाइयों के यहां आए हैं। आपका बहुत बहुत स्वागत है। यह पदयात्रा सारनाथ से शुरू होकर यूपी, बिहार के विभिन्न स्थल होते हुए 43वें दिन में श्रावस्ती में समाप्त हुई है।

इस अवसर पर जोगये संघ दक्षिण कोरिया के पूज्य होसान, बौद्ध शोध संस्थान के भदंत शांति मित्र, भारत में दक्षिण कोरिया के राजदूत अमित कुमार, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने अपने विचार रखे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *