Lucknow: मुख्यमंत्री योगी से मिले क्रिकेटर पीयूष चावला, सीएम ने दी शुभकामनाएं

[ad_1]

विस्तार

क्रिकेटर पीयूष चावला ने मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके लखनऊ स्थिति सरकारी आवास पर भेंट की। इसे एक शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने पीयूष को मंगलवार शाम को होने वाले आईपीएल मैच के लिए शुभकामनाएं दी।

ये भी पढ़ें – मुख्यमंत्री योगी बोले, तहसीलों की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार जरूरी, समय सीमा के भीतर हों काम

ये भी पढ़ें – यूपी में मिशन 80 पूरा करने के लिए अगस्त से जुटेंगे मोदी, शाह और नड्डा, हर महीने आएंगे पीएम

मुलाकात के दौरान पीयूष काफी खुश नजर आए। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें एक जिला एक उत्पाद का बैग भी भेंट किया।

पीयूष चावला मुंबई इंडियंस की टीम की तरफ से खेलते हैं। मंगलवार शाम को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *