[ad_1]

ट्रॉमा सेंटर में भर्ती रिशु सिंह गौर।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
कैसरबाग स्थित मेजबान होटल में बृहस्पतिवार तड़के कमरे में सो रही शादीशुदा प्रेमिका पर प्रेमी ने ब्लेड से हमला कर दिया। युवती को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद आरोपी ने ब्लेड से अपनी भी गर्दन रेत ली। पुलिस ने दोनों को केजीएमयू में भर्ती कराया, जहां युवक की हालत गंभीर बताई गई है। महिला के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ कैसरबाग थाने में केस दर्ज कराया है।
कानपुर नौबस्ता निवासी 29 वर्षीय युवती बुधवार रात अपने 26 वर्षीय प्रेमी बिधनू निवासी रिशु सिंह गौर के साथ कैसरबाग के लाटूश रोड स्थित होटल मेजबान आई थी। दोनों ने कमरा नंबर 201 बुक किया। युवती के मुताबिक बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे वह कमरे में सो रही थी। इस बीच रिशु ने ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। उसके चेहरे और शरीर पर कई जगह चोटें आईं। इसके बाद रिशु ने ब्लेड से अपनी गर्दन रेत ली। कमरे में चीख-पुकार सुन होटल के लोग जमा हो गए। सूचना पर कैसरबाग पुलिस भी पहुंची।
ये भी पढ़ें – मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच पीएम मोदी और नड्डा से मिले सीएम योगी, सोशल मीडिया पर लिखी यह बात
ये भी पढ़ें – स्वास्थ्य सेवाओं पर अखिलेश बोले: अस्पतालों में न दवाएं न डॉक्टर… साथ चलकर जायजा ले ले सरकार का कोई आदमी
कमरे का दरवाजा खोला तो दोनों खून से लथपथ मिले। पुलिस ने इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रिशु की हालत गंभीर बनी है। खबर पाकर युवती के परिजन ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। जेसीपी क्राइम आकाश कुलहरि ने बताया कि युवती के भाई ने रिशु सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
प्रेमिका की शादी से परेशान था रिशु
छानबीन में पुलिस को पता चला है कि युवती और रिशु के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग था। दोनों शादी करना चाहते थे, पर लड़की के परिजन ने दूसरी जगह उसकी शादी कर दी। इससे रिशु खुन्नस रखने लगा। घायल महिला कम्युनिटी हेल्थ अफसर है, जबकि रिशु प्राइवेट काम करता है। जांच में यह भी पता चला कि दोनों बुधवार रात करीब 10 बजे होटल मेजबान पहुंचे और खुद को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक किया। इसके बाद कमरे में चले गए। बृहस्पतिवार तड़के कमरे से शोर आने पर होटलवालों को घटना का पता चला।
[ad_2]
Source link