[ad_1]

सपा नेता रवि भूषण राजन के घर पहुंचे अखिलेश यादव।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मंगलवार को पार्टी कार्यकारिणी सदस्य रवि भूषण राजन की मौत पर संवेदनाएं व्यक्त करने मलिहाबाद स्थित उनके गांव तिलासुवा पहुंचे और उनके परिजनों से मुलाकात की।
रवि भूषण की सोमवार को लखनऊ में आयोजित पीडीए साइकिल यात्रा के दौरान हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। अखिलेश ने परिजनों को ढांढस बंधाया और कुछ समय उनके साथ गुजारा।
सोमवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस से साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा के शुरू होते ही थोड़ी देर बाद ही अचानक यात्रा में पीछे चल रहे रवि भूषण राजन को दिल का दौरा पड़ गया। आनन फानन उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। केकेसी कालेज के अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य रहे रवि वर्तमान में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे।
सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लखनऊ अशोक यादव ने कहा है कि राजन पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। परिवार में बड़े भाई आनंद का कई वर्ष पूर्व देहांत हो चुका है। दूसरे भाई मुन्ना सिंह हैं । भाइयों में सबसे छोटे रवि भूषण राजन यादव थे।
[ad_2]
Source link