[ad_1]

Indian Railway Digital Display Board
– फोटो : Istock
ख़बर सुनें
विस्तार
माघ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कोहरे के चलते निरस्त ट्रेनों को बहाल कर दिया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 14307/08 प्रयागराज संगम-बरेली 12 से 20 जनवरी के बीच चलाई जाएगी।
ऐसे ही गाड़ी संख्या 14231/32 प्रयागराज संगम-बस्ती एक्सप्रेस, 04383/84 प्रयागराज संगम जौनपुर जंक्शन स्पेशल तथा 14229/30 प्रयागराज संगम हरिद्वार एक्सप्रेस को भी उपरोक्त तारीखों के बीच दोबारा चलाया जाएगा।
ये भी देखें – यूपी के सबसे ठंडे जिले के स्कूल 14 जनवरी तक बंद, आनलाइन चलेंगी 9 से 12 की कक्षाएं
ये भी देखें – इस साल 59 दिन रहेगी बैंड-बाजा व बरात की धूम, जानें- किस महीने, कब हैं मुहूर्त
माघ मेले के दौरान विशेष स्नान दिवसों मकर संक्रांति (15 जनवरी), मौनी अमावस्या (21 जनवरी), बसंत पंचमी (26 जनवरी), माघी पूर्णिमा (5 फरवरी) एवं महाशिवरात्रि (18 फरवरी) के अवसर पर प्रयाग स्टेशन पर नॉनस्टॉप ट्रेनों को दो मिनट का ठहराव दिया जाएगा।
[ad_2]
Source link