Magh Mela : पौष पूर्णिमा का स्नान छह जनवरी को, सभी तैयारियां पूरी, बनाए गए 14 स्नान घाट

[ad_1]

Prayagraj News : माघ मेले का निरीक्षण करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत।

Prayagraj News : माघ मेले का निरीक्षण करते मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बताया कि माघ मेला क्षेत्र में 14 स्नान घाट बनाए गए हैं, ताकि कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। मंडलायुक्त ने सभी घाटों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग कराकर सर्कुलेटिंग एरिया की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यह सभी व्यवस्थाएं शुक्रवार को माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पहले पूरी करने के लिए कहा।

मंडलायुक्त ने मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान के साथ मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आईट्रिपलसी सभागार में सभी संबंधित विभागों की बैठक की। कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने मेले में सफाई व्यवस्था एवं शौचालयों को साफ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई व्यवस्था की जानकारी ली।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को एक कार्य योजना बनाकर शौचालयों की सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम के अधिकारियों को संस्थाओं से लेकर शौचालयों तक, सभी जगह जलापूर्ति करने को कहा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की समस्याओं के निराकरण के लिए मेला कंट्रोल रूम में दो की जगह पांच लाइनें शुरू करने के  निर्देश दिए। 

मंडलायुक्त ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सेक्टर वार नाम, पदनाम एवं कार्य अवधि के साथ जानकारी सूचीबद्ध कर हर सेक्टर ऑफिस में उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। जिससे औचक निरीक्षण के दौरान उनकी उपस्थिति मिले। उन्होंने मेले के विभिन्न सेक्टरों का निरीक्षण भी किया। जिसमें सेक्टर तीन के पीएसी कैंप में जाकर वहां बनाए गए शौचालयों की सफाई व्यवस्था की चेकिंग की।

उन्होंने सेक्टर तीन एवं चार के विभिन्न घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही महावीर पुल के पास उत्तरी दिशा में बनाए जा रहे स्नान घाट का विस्तार कर उसे दक्षिणी भाग में भी बढ़ाने के लिए मातहतों से कहा। मंडलायुक्त ने अरैल में बनाए जा रहे स्नान घाटों तथा टेंट सिटी का निरीक्षण किया। 

विस्तार

मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने बुधवार को मेला क्षेत्र की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान बताया कि माघ मेला क्षेत्र में 14 स्नान घाट बनाए गए हैं, ताकि कल्पवासियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की अव्यवस्था का सामना न करना पड़े। मंडलायुक्त ने सभी घाटों पर अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग कराकर सर्कुलेटिंग एरिया की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। यह सभी व्यवस्थाएं शुक्रवार को माघ मेले के प्रथम स्नान पर्व पौष पूर्णिमा से पहले पूरी करने के लिए कहा।

मंडलायुक्त ने मेला अधिकारी अरविंद कुमार चौहान के साथ मेला प्राधिकरण कार्यालय स्थित आईट्रिपलसी सभागार में सभी संबंधित विभागों की बैठक की। कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने मेले में सफाई व्यवस्था एवं शौचालयों को साफ रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाई गई व्यवस्था की जानकारी ली।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *