[ad_1]
Maha Navami 2023: शारदीय नवरात्र के आठवें दिन को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र एवं धृत्ति योग में घर, मंदिर एवं पूजा-पंडालों में नवदुर्गा के अष्टम स्वरूप में महागौरी की पूजा- अर्चना हुई. महाष्टमी में रविवार को श्रद्धालुओं ने निराहार एवं फलाहार करते हुए भगवती जगदंबा का विधिवत शृंगार पूजा, कमल, अपराजित के फूल व नाना प्रकार के भोग अर्पण कर सर्वसिद्धि प्राप्ति की कामना की. सनातन धर्मावलंबियों ने अहले सुबह से माता की विशेष पूजा कर भोग खीर, हलवा, मिष्ठान, ऋतुफल, पान-सुपारी अर्पण कर आरती की. पूजा-पंडालों में विराजित देवी दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ रही है. सोमवार को आश्विन शुक्ल महानवमी में जगती जननी के नौ रूप में अंतिम स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा की जा रही है. वहीं कल मंगलवार को विजयादशमी में देवी की विदाई कर जयंती धारण करेंगे.
[ad_2]
Source link