Maharashtra: इसी सत्र में लागू होगी नई शिक्षा नीति, मंत्री बोले- 144 स्वायत्त संस्थान शुरू करेंगे कार्यान्वयन

[ad_1]

144 autonomous institutions in Maha to start NEP implementation this academic year says Minister

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल
– फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने शुक्रवार को कहा कि राज्य में कम से कम 144 स्वायत्त शैक्षणिक संस्थान चालू शैक्षणिक वर्ष से राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) का कार्यान्वयन शुरू करेंगे। उच्च शिक्षा मंत्री ने मुंबई एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को चरणों में लागू किया जाएगा। 

पाटिल ने कहा कि पहले चरण में राज्य के 87 सामान्य और 57 पेशेवर स्वायत्त शिक्षण संस्थान इस शैक्षणिक वर्ष में नीति को लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 36 शिक्षण संस्थानों को स्वायत्त निकायों के रूप में संचालित करने की मंजूरी दी है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *