Mahashivratri 2024: शिवलिंग पर क्यों चढ़ाया जाता है भांग-धतूरा और बेलपत्र, जानें धार्मिक मान्यता

[ad_1]

Mahashivratri 2024: सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है, इस दिन देवों के देव महादेव की विधि-विधान से पूजा की जाती है. भगवान शिव को भांग, धतूरा और बेलपत्र बहुत प्रिय हैं. शिवलिंग पर भांग-धतूरा चढ़ाने से शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में धतूरे को राहु का कारक माना गया है, इसलिए भगवान शिव को धतूरा अर्पित करने से राहु से संबंधित दोष और पितृदोष दूर हो जाते हैं. आइए जानते है शिवलिंग पर भांग-धतूरा और बेलपत्र क्यों चढ़ाया जाता है.

भगवान शिव को प्रिय है भांग और धतूरा

भांग और धतूरा भगवान शिव को प्रिय है. धतूरे का फल और पत्ता दोनों ही भगवान भोलेनाथ को बेहद प्रिय हैं. शिवलिंग पर भांग-धतूरा चढ़ाने से शिव जी बहुत प्रसन्न होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि भांग की उत्पत्ति और शिवजी से इसके संबंध के बारे में किंवदंतियों में भी संहिताबद्ध किया गया है. महाशिवरात्रि के दिन काले धतूरे को फोड़कर उसका फल शिवलिंग पर अर्पित करें. धतूरा चढ़ाते वक्‍त ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करते रहें. धतूरे का फूल शिवलिंग पर चढ़ाने से मानसिक शांति मिलती है और मन की कड़वाहट दूर होती है.

महाशिवरात्रि को धन लाभ के लिए उपाय

महाशिवरात्रि को धन लाभ के लिए धतूरे का यह उपाय करना चाहिए, इस दिन धतूरे की जड़ को घर में ला‍कर पूर्व दिशा में ऐसे स्‍थान पर रख दें, जहां पर रखने से आपको हर वक्‍त उसके दर्शन होते रहें. भगवान शिव के बीज मंत्र का 108 बार जप करें. ऐसा करने से आपके घर से रुपये-पैसों की समस्‍या दूर हो जाएगी.

Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या का दिन पितृ पूजन के लिए श्रेष्ठ, जानें तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शिवलिंग पर अर्पित करें बेलपत्र

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी को कई चीजें अर्पित की जाती हैं, जिसमें बेलपत्र भी शामिल है. शिव जी को बेलपत्र प्रिय है. शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से व्यक्ति की सभी मुराद पूरी होगी. धार्मिक मान्यता है कि शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाने से दरिद्रता मिटती है. बेलपत्र शिवजी के ऊपर चढ़ाने से आध्यात्मिक शक्ति की प्राप्ति होती है. शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, बिल्व पत्र,पुष्प धतूरा, दूध और गंगाजल चढ़ाने से भगवान शंकर जल्द प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं.

रोग से मुक्त के लिए करें ये उपाय

महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना बहुत-ही शुभ माना गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिवलिंग पर गंगाजल चढ़ाने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसके साथ ही सभी दुखों का भी नाश होता है. शिव पुराण के अनुसार शिवलिंग पर काली मिर्च चढ़ाने से व्यक्ति रोग से मुक्त होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है. यदि आपके परिवार का कोई सदस्‍य बार-बार बीमार पड़ता है तो महाशिवरात्रि के दिन उसके हाथ से हल्‍दी लगा हुआ धतूरा शिवलिंग पर चढ़वाएं. सुबह के वक्‍त धतूरा चढ़ाएं और शाम को इस धतूरे को घर पर लगाकर रोगी के तकिए के नीचे रख दें.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *