Mahindra की यह कार कभी इनोवा क्रिस्टा को देती थी टक्कर, अब बिक्री हो गई कम, कंपनी दे रही भारी छूट

[ad_1]

Mahindra Marazzo : भारत की घरेलू कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की मराजो कार कभी कार बाजार में जापानी वाहन बनाने वाली कंपनी टोयोटा मोटर की इनोवा क्रिस्टा को सीधी टक्कर देती थी, लेकिन अब इसकी बिक्री काफी कम हो गई है. पिछले छह महीने के दौरान इसकी बिक्री की बात करें, तो कार बाजार में केवल सितंबर 2023 में ही इस कार की करीब 144 इकाइयों की बिक्री हुई, अन्यथा मई से लेकर सितंबर को छोड़कर अक्टूबर तक के महीने में इस मॉडल की बिक्री ने 100 के आंकड़े को भी नहीं छुआ. लेकिन, अब कंपनी इस कार की खरीद पर करीब 60,000 रुपये से भी अधिक की छूट दे रही है. एक समय था, जब 2021 में अफवाहें ये भी फैल गई थीं कि महिंद्रा एंड महिंद्रा इस कार की बिक्री ही बंद करने जा रही है. इसके लिए वह अपना स्टॉक खाली करेगी. लेकिन, बाद में इसकी बिक्री जारी रहने की खबरें भी सामने आईं. फिलहाल, महिंद्रा इस कार की बिक्री जारी रखे हुई है.

मई से अक्टूबर तक मराजो की बिकी महज 473 इकाइयां

महिंद्रा एंड महिंद्रा की मराजो कार की बिक्री की बात करें, तो पिछले मई महीने से लेकर अक्टूबर महीने के दौरान इसकी करीब 473 इकाइयां ही बिकीं. कंपनी ने मई महीने में मराजो की करीब 33 इकाइयों की बिक्री की, तो जून में यह बढ़कर करीब 79 हो गईं. इसके अलावा, जुलाई में करीब 81 इकाइयां, अगस्त में 144 इकाइयां, सितंबर में 144 इकाइयां और अक्टूबर 2023 में कुल 89 इकाइयां ही बिकीं.

मराजो पर 60,200 रुपये की छूट दे रही महिंद्रा

मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, महिंद्रा एंड महिंद्रा अब अपनी मराजो कार की खरीद पर ग्राहकों को करीब 60,200 रुपये की छूट दे रही है. फिलहाल, भारत के एक्स-शोरूम में महिंद्रा मराजो की कीमत 13.41 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 15.70 लाख रुपये तक जाती है. बाजार में यह कुल तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें एम2, एम4 प्लस और एम6 प्लस वेरिएंट शामिल हैं. यह कार 7 सीटर और 8 सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है.

महिंद्रा मराजो का इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स

महिंद्रा मराजो में 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है. इस इंजन का पावर आउटपुट 122 पीएस और 300 एनएम है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है. अब अगर इसमें मिलने वाले फीचर्स की बात करें, तो इसमें 17 इंच अलॉय व्हील, रिमोट की-लेस एंट्री, एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी के साथ 7.0 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए गए हैं. वहीं, अगर पैसेंजरों की सुरक्षा की बात की जाए, तो इसमें ड्यूल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस और आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट एंकर जैसे फीचर दिए गए हैं. बाजार में इस कार का मुकाबला टोयोटा इनोवा क्रिस्टा और मारुति सुजुकी अर्टिगा से है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *