[ad_1]

थाना एलाऊ मैनपुरी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी की जागीर चौकी पर पूछताछ के लिए लाया गया चोर चकमा देकर भाग निकला। पुलिस मामले को दबाती रही। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी ने चौकी इंचार्ज और तीन आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ विभाग को रिपोर्ट भेजी है। कार्रवाई से लापरवाह कर्मियों में हड़कंप मचा है।
थाना एलाऊ क्षेत्र में हुई एक चोरी के मामले में 17 दिसंबर को पुलिस एक संदिग्ध चोर रवि को गिरफ्तार कर लाई थी। जिसे चौकी इंचार्ज जागीर दिलीप गुप्ता, मुख्य आरक्षी दिनेश भास्तकर, आरक्षी अनुज कुमार, राधा रमण और होमगार्ड वीरेंद्र सिंह चौकी पर लेकर आए थे। वहां पूछताछ हो पाती इससे पहले ही चोर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। जब इसकी जानकारी पुलिसकर्मियों को हुई तो पसीने छूट गए। काफी तलाश करने के बाद भी कोई पता नहीं लगा।
चौकी पुलिस मामले को दबाने के प्रयास में लगी रही। मामला संज्ञान में आने के बाद एसपी विनोद कुमार ने जांच कराई तो प्रथम दृष्टया लापरवाही मिली। इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए एसपी ने इंचार्ज सहित पूरी चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। होमगार्ड वीरेंद्र के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को रिपोर्ट भेजी है। भागे हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें – UP: रिश्वतखोर लेखपाल की कार से मिलीं 500 के नोटों की गड्डियां, करीब 10 लाख बरामद; गाड़ी छोड़ भाग गया था आरोपी
पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच
एसपी ने बताया कि चौकी इंचार्ज व अन्य कर्मियों के खिलाफ प्रथम दृष्टयता लापरवाही पर लाइन हाजिर की कार्रवाई की गई है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद लापरवाह कर्मियों के विरुद्ध आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
कराई जा रही विभागीय जांच
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि लापरवाही के चलते चोर चौकी से भाग गया। दोषी पाए गए चौकी इंचार्ज, एक मुख्य आरक्षी, दो आरक्षी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच की जा रही है। होमगार्ड के विरुद्ध रिपोर्ट भेजी है।
[ad_2]
Source link