Mainpuri: प्रेम विवाह करना चाहता था युवक, परिवार ने तय की शादी तो गोली मारकर कर ली खुदकुशी

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में शादी तय होने पर युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक के किसी युवती से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवारवालों ने उसकी शादी एटा की रहने वाली युवती से तय कर दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

गांव धौकलपुर तिसौली निवासी शेर सिंह कठेरिया ने पुत्र आदेश कुमार (19) की शादी एटा के एक गांव निवासी युवती के साथ तय कर दी थी। घर में शादी तय होने के बाद खुशी का माहौल था। रविवार की देर शाम उसने छत पर बने अपने कमरे में तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो आदेश लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। 

सैफई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम 

आनन फानन युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि उसकी शादी तय हो गई थी, फिर आत्महत्या क्यों की। प्रभारी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

प्रेम विवाह के विरोध में थे परिजन 

गांव धौकलपुर निवासी आदेश का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन परिजन प्रेम विवाह के विरोध में थे। वह कोई गलत कदम न उठा ले, यही सोच कर उसकी शादी भी तय कर दी थी। लेकिन परिजनों को शायद इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि आदेश इतना बड़ा कदम भी उठा लेगा। 

रविवार शाम को आदेश जब घर आया था और फोन पर बात करते सीधे छत पर बने कमरे में चला गया। घर के सभी अपने अपने कार्य में व्यस्त थे। छत पर जाने के कुछ देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनकर सभी लोग कमरे में पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से तमंचा भी बरामद किया। आदेश की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

विस्तार

मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र में शादी तय होने पर युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि युवक के किसी युवती से प्रेम संबंध थे, लेकिन परिवारवालों ने उसकी शादी एटा की रहने वाली युवती से तय कर दी थी। इसी बात से गुस्से में आकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 

गांव धौकलपुर तिसौली निवासी शेर सिंह कठेरिया ने पुत्र आदेश कुमार (19) की शादी एटा के एक गांव निवासी युवती के साथ तय कर दी थी। घर में शादी तय होने के बाद खुशी का माहौल था। रविवार की देर शाम उसने छत पर बने अपने कमरे में तमंचे से कनपटी में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो आदेश लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। 

सैफई मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम 

आनन फानन युवक को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना था कि उसकी शादी तय हो गई थी, फिर आत्महत्या क्यों की। प्रभारी एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रेम संबंध के चलते आत्महत्या की बात सामने आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *