Mainpuri News: भराभराकर गिरी घर की कच्ची दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत; मची चीख पुकार

[ad_1]

woman died after being buried under debris after mud wall of her house collapsed in Mainpuri

Mainpuri News: मृतका गीता देवी की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद गांव के लोग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सोमवार की सुबह एक मकान की कच्ची दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे में छप्पर के नीचे सो रही महिला मलबे में दब गई। चीख-पुकार सुनकर जागे परिजन ने ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटा कर महिला को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई। 

घटना किशनी थाना क्षेत्र के कुसमरा चौकी अंतर्गत आने वाले ऊंचा इस्लामाबाद गांव की है। गांव निवासी गीता देवी (40) का आधा मकान कच्चा और आधा पक्का बना हुआ है। पति बलवंत बाहर मेला आदि आयोजन में दुकान लगा कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। रविवार की रात को गीता कच्चे मकान वाले हिस्से में छप्पर के नीचे चारपाई डाल कर सो रही थी। 

यह भी पढ़ेंः- VIDEO हवसी दरोगा: घर में घुसकर युवती से दरिंदगी, रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा…खौल उठा खून; बरसने लगे लात-जूते

सोमवार की सुबह करीब चार बजे अचानक कच्ची दीवार भर भराकर उन पर ढह गई। गीता की चीख पुकार सुनकर परिजन व आसपास रहने वाले ग्रामीण जाग गए। महिला को मलबा के नीचे दबा देख अफरा तफरी मच गई। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सभी ने मलबा को हटाने के बाद गीता देवी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। 

यह भी पढ़ेंः-सुसाइड नोट पर छलका दर्द: ‘भाई मेरी जानू को मेरी मौत की खबर जरूर देना’, युवक ने लिखीं दिल दहलाने वाली बातें

हादसे की सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही जानकारी जुटाई। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भिजवाया। हादसे में महिला की मौत के बाद परिजन में कोहराम मचा है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *