Mandi News: अनुराग ठाकुर बोले- हिमाचल सरकार कर रही दिखावा, केंद्र ने आपदा में दी हरसंभव मदद

[ad_1]

Anurag Thakur said Himachal govt is showing off, Center provided all possible help in the disaster.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर
– फोटो : संवाद

विस्तार


भारी बरसात के कारण हिमाचल में आई आपदा को देखते हुए केंद्र सरकार ने हरसंभव मदद करने का प्रयास किया है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार आपदा में भी राजनीति करने से बाज नहीं आ रही है। शनिवार को मंडी में एक कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मीडियाकर्मियों के प्रश्नों के जवाब में यह बात कही। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आपदा से निपटने के लिए मोदी सरकार ने चार किस्तों में 862 करोड़ जारी किए। 11 हजार घर बनाने के लिए स्वीकृति के साथ ही ग्रामीण सड़कों के रखरखाव के लिए 2,700 करोड़ दिए। प्रदेश सरकार दिखावा कर रही है और केंद्र की मोदी सरकार लोगों को सुविधा देने के लिए हरसंभव प्रयास के लिए कार्य कर रही है।

देश के पांच राज्यों में चुनाव होने वाले हैं और सभी राज्यों में भाजपा पूरी तरह से सशक्त है। केंद्रीय मंत्री ने पूर्व की भाजपा सरकार के समय में मंडी में खोली गई सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा घटाने को लेकर भी प्रदेश सरकार पर जमकर जुबानी हमले बोले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो वल्लभ भाई को भूल ही गई थी, लेकिन जब उनके नाम को भाजपा ने आगे करने का प्रयास किया तो उसमें भी कांग्रेस रोड़ा अटकाने का कार्य कर रही है। इस मौके पर पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, विधायक अनिल शर्मा, विनोद कुमार, राकेश जम्वाल, प्रकाश राणा, पूर्ण चंद सहित अन्य मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *