[ad_1]

अप्रैल से शुरू होगा पंडोह डैम के पास नेशनल हाईवे
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पंडोह डैम के पास बीती बरसात में क्षतिग्रस्त हुए चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे के 1 अप्रैल से शुरू होने की तारीख निर्धारित कर दी गई है। यह तारीख एनएचएआई(नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) ने तय की है। अगस्त 2023 में भारी बारिश के कारण पंडोह डैम के पास कैंची मोड़ वाला नेशनल हाईवे का हिस्सा पूरी तरह से जमींदोज होकर डैम में समा गया था। इसके बाद यहां पर हाईवे को बहाल करने का कार्य शुरू किया गया लेकिन उसे पूरा करने में करीब सात महीनों का समय लग गया।
[ad_2]
Source link