Mandi News: आईटीआई मंडी में शॉर्ट टर्म कोर्स निशुल्क करने का मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

[ad_1]

आईटीआई

आईटीआई
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के सौजन्य से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में शॉर्ट टर्म कोर्स निशुल्क शुरू किए गए हैं। ये कोर्स करने के इच्छुक युवा 15 जनवरी, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं। इन कोर्सों में कंस्ट्रक्शन इलेक्ट्रिशियन लेवल 4 (636 घंटे), आईसीटी तकनीशियन लेवल 4 (300 घंटे), इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रिशियन लेवल 4 (500 घंटे), फूड एंड बेवरेज सर्विस स्टेवर्ड लेवल- 4 (300 घंटे), मल्टी कूजिन कुक लेवल 4 (500 घंटे), रूम अटेंडेंट लेवल 4 (300 घंटे), ऑटो सर्विंग तकनीशियन लेवल 4 (430 घंटे), फील्ड तकनीशियन एयर कंडीशनर लेवल 4 (300 घंटे), डोमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर लेवल 4 (400 घंटे), सेल्फ इप्लाइड टेलर लेवल 4 (300 घंटे), स्विंग मशीन ऑपरेटर निट्स लेवल 4 (300 घंटे), टंगस्टन इनर्ट गैस वेल्डर (300 घंटे) और सीएनसी सेंटर कम ऑपरेटर टर्निंग लेवल 4 (600 घंटे) नामक अल्प अवधि के कोर्स (शॉर्ट टर्म कोर्स) निशुल्क चलाए जा रहे हैं। आईटीआई के प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने बताया कि इन कोर्सों के दौरान सभी प्रशिक्षणार्थियों को किताबें व टूल किट बैग संस्थान की ओर से एचपीकेवीएन शिमला के सौजन्य से निशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी।

अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज नालागढ़ में भी भरी जाएंगी बीएएमएस की 60 सीटें
बीएएमएस, बीएचएमएस के मॉपअप राउंड की ऑनलाइन काउंसलिंग में अब अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल नालागढ़ में भी 60 सीटें भरी जाएंगी। यहां मॉपअप राउंड की काउंसलिंग लागू की जाएगी। कॉलेज को अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक ने संबद्धता दी है। यहां बीएएमएस की 60 सीटें भरने के लिए अनुमति दी गई है। अटल मेडिकल एंड रिसर्च विवि नेरचौक के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने बताया कि एनसीआईएसएम, आयुष मंत्रालय दिल्ली से यूजी बीएएमएस की 60 सीटें भरने के लिए अनुमति मिलने के बाद इस संस्थान में सीटों को मॉपअप राउंड में भरा जाएगा। इसकी अधिसूचना जल्द वेबसाइट पर डाली जाएगी। बता दें कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग में बीएएमएस की 116 सीटों में से 89 सीटों को भर दिया गया है। अब खाली सीटें भरने के लिए मॉपअप राउंड करवाया जाएगा। इसमें नालागढ़ के इस मेडिकल कॉलेज की सीटों को भी भरा जाएगा।

विस्तार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *