[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा पिता अनिल शर्मा के साथ।
– फोटो : संवाद
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता आयुष शर्मा ने कहा कि वे हिमाचल में फिल्म इंडस्ट्री को विकसित करने के लिए उत्साहित हैं। इसके लिए पूरा फोकस है कि उनकी अधिकतर फिल्मों की शूटिंग हिमाचल खासतौर पर मंडी में हो। उन्होंने कहा कि फिल्म की कहानियों में दृश्य के मुताबिक की शूटिंग के लिए स्थान को चुना जाता है। ऐसे में हर कोई पहाड़ों, हिमाचल में आना चाहता है। लेकिन कई फिल्मों की कहानी में इस तरह के सीन नहीं होते। आयुष ने कहा कि जल्द ही उनकी एक नई फिल्म ‘रुसलान’आने वाली है और इस फिल्म में वे एक बहुत ही बेहतरीन भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक होगी।
यह फिल्म ड्रामा, कॉमेडी से भरपूर है जोकि दर्शकों को बहुत पसंद आएगी। इससे पहले आयुष शर्मा की दो फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। इसमें पहली फिल्म लव यात्री दूसरी फिल्म अंतिम और अब उनकी नई फिल्म इस्लाम आ रही है। फरवरी में इसकी शूटिंग होगी। आयुष शर्मा ने कहा कि हिमाचल के लोग बहुत ही प्रतिभावान हैं और युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत खुशी होती है जब हिमाचल की कंगना रणौत, अनुपम खेर और अन्य बड़े-बड़े कलाकार उनका हौसला बढ़ाते हैं। हिमाचली युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है लेकिन इसके लिए उनके परिवार को उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। कहा कि उनकी सफलता के पीछे उनके परिवार का सहयोग है।
[ad_2]
Source link