Mandi News: आसुरी शक्तियां देवताओं पर पड़ीं भारी, देववाणी में सुनाया हार जीत का फैसला

[ad_1]

Mata Baglamukhi Temple Mandi Devi Devta and Demons war Devvani

माता की वार्षिक जाग।
– फोटो : संवाद

विस्तार


माता बगलामुखी मंदिर सेहली मंडी में मंगलवार रात को माता की वार्षिक जाग का आयोजन किया गया। जिसमें माता ने अपने छरनाटों व पुजारी के माध्यम से मौजूद श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। वहीं, देवी देवताओं के बीच हुए युद्ध का वृतांत भी सुनाया। बताया गया कि इस बार देवताओं पर आसुरी शक्तियां भारी पड़ीं।

ढाका बंगाल के टापु से शुरू हुए देवताओं व आसुरी शक्तियों के इस युद्ध को भारत देश के विभिन्न स्थानों पर लड़ा गया। पहले पांच युद्धों में आसुरी शक्तियां व देवताओं की बराबरी रही। जबकि छठे युद्ध में आसुरी शक्तियों ने धोखे से देवताओं को हरा कर जीत हासिल की।

माता ने पुजारी के माध्यम से बताया कि आसुरी शक्तियों की जीत से इस बार जानमाल की भारी हानि होगी, आपदाएं आ सकती हैं। फसलों की तबाही होगी। इस दौरान मंदिर में विभिन्न भजन मंडलियों द्वारा भजन कीर्तन भी किया गया। वहीं विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

मान्यता है कि भादों माह के दौरान देवी-देवताओं के कपाट बंद रहते हैं और इस दौरान देवी-देवताओं के बीच युद्ध होता है। जिसका वृतांत जाग यानि धार्मिक आयोजन के दौरान पुजारी सुनाते हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *