[ad_1]

सड़क पर पलटी एचआरटीसी बस
– फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट में भल्यारा गांव के पास एचआरटीसी की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में 5 से 6 यात्री सवार थे। इनमें से कुछ को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार
परिवहन निगम की बस जमनी से सरकाघाट जा रही थी। इसी दौरान हादसा हो गया। प्रारंभिक जांच के अनुसार बस में किसी तकनीकी खराबी के कारण यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
[ad_2]
Source link