Mandi News: मंडी जिले के कई उपमंडलों में 18 अगस्त को भी बंद रहेंगे सभी शिक्षण संस्थान

[ad_1]

Educational institutions will remain closed on August 18 in Dharampur subdivision

धर्मपुर उपमंडल में बंद रहेंगे स्कूूल-कॉलेज।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कई उपमंडलों में 18 अगस्त को शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। धर्मपुर उपमंडल में 18 अगस्त को भी सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे।  उपमंडल हुई बारिश के चलते अभी तक विभिन्न गांवों की सड़कें बंद हैं व फिर से बारिश की संभावना है।

विद्यार्थियों व स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसडीएम धर्मपुर राजेंद्र गौतम ने 18 अगस्त को उपमंडल के सभी स्कूल-कॉलेज,आईटीआई आंगनबाड़ी केंद्र व ट्रेनिंग सेंटरों को बंद रखने की अधिसूचना जारी की है। सरकाघाट में भी 18 अगस्त को सभी सरकारी, गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इस संबंध में एसडीएम स्वाति डोगरा ने अधिसूचना जारी कर दी है। वहीं, बालीचौकी, पधर, करसोग, मंडी सदर, बल्ह और जोगिंद्रनगर में शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *