Mandi News: मंडी शहर में युवक की संदिग्ध मौत, चिट्टे की ओवरडोज की आशंका

[ad_1]

Youth died of drug overdose in mandi himachal pradesh

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मंडी शहर में एक युवक की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। प्रथम दृष्टता मौत का करण चिट्टे की ओवरडोज बताई जा रही है। युवक मंडी जिले की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ रहा था। इससे पहले युवक चंडीगढ़ में था और चार महीने पहले ही आया था। मृतक की पहचान आर्यन ठाकुर (19) निवासी तहसील मंडी के रूप में हुई।

बताया जा रहा है कि युवक को नशे की लत चंडीगढ़ में लगी थी। बीते शुक्रवार शाम को मंडी में अपने एक दोस्त के क्वार्टर चंद्रलोक मंडी पहुंचा था। यहां वह बेहद नशे में था ठीक से बैठ नहीं पा रहा था।

शनिवार सुबह करीब 7:30 जब उठे तो देखा कि उसके नाक और मुंह से झाग निकली हुई थी और हिल डुल नहीं रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। उधर, एएसपी सागर चंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टता में चिट्टे की ओवरडोज से मौत होनी पाई जा रही है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *