Mann Ki Baat: सीएम धामी ने सुनी ‘मन की बात’, कहा-यह सही अर्थों में देश के गौरव और जन-जन की बात

[ad_1]

CM Pushkar Singh Dhami Hear pm modi Mann Ki Baat Program Today

सीएम पुष्कर सिंह धामी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने कहा, मन की बात सही अर्थों में जन-जन की बात, देश के गौरव, मां भारती के यशगान और देश के सम्मान की बात है।

कहा, उत्तराखंड की कई विभूतियों, पर्यटक स्थलों को मन की बात में समय-समय पर स्थान मिला है, जिससे हमारे लोक संगीत और लोक संस्कृति से पूरे विश्व के लोग परिचित हुए। रायपुर विधान सभा क्षेत्र के चाणक्य कॉलेज परिसर गुजराड़ा मानसिंह में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद सीएम ने कहा, पीएम ने अपने विचारों से देशवासियों के हृदय को छूने का काम किया है।

कहा, प्रधानमंत्री ने मन की बात में अलग-अलग तरह और विषयों को रखा। 18 साल की उम्र पूरी कर चुके युवा मतदाताओं को प्रोत्साहित करने के लिए प्रधानमंत्री ने मेरा पहला वोट देश के लिए की बात कही है। निश्चित रूप से इससे नए मतदाता प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री ने मन की बात कार्यक्रम के जरिए लोगों का भरोसा जीता है।

Uttarakhand: कल से विधानसभा सत्र, पहले दिन होगा राज्यपाल का अभिभाषण, 27 को पेश होगा बजट

कहा, भरोसा एक ऐसी चीज है, जो अपने आप नहीं आता, इसे कमाना पड़ता है और मोदी ने लोगों का ये भरोसा कमाया है। पीएम के नेतृत्व में सर्वांगीण और समावेशी विकास हुआ है। कहा, आज देश के अंदर 80 करोड़ लोगों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। दिव्यांगजनों को सशक्त बनाया गया, लगभग 50 करोड़ जनधन खाते खोले गए हैं।

कहा, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगभग चार करोड़ आवास बनाए गए, साथ ही लगभग नौ करोड़ घरों तक नल से जल पहुंचाया गया है। कहा, किसान सम्मान निधि के रूप में हर वर्ष किसानों को छह हजार रुपये देने के साथ ही फसल बीमा योजना का भी लाभ दिया जा रहा है। पीएम के नेतृत्व में एक ओर जहां भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का उद्घाटन किया गया, वहीं दूसरी ओर वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक सहित कई अन्य परियोजनाएं पूरी की गईं हैं।

कार्यक्रम में विधायक उमेश शर्मा काऊ, सुरेश गड़िया, विनय रोहिला, सिद्धार्थ अग्रवाल, शशि सिंह, प्रशांत डोबाल, तुरुण धीमान, आकाश, सौरभ थपलियाल, शिवानी बंसल, शशांक गोसाईं, संजीव मल्होत्रा, सचिन बंसल, देवेंद्र पाल, किशन सिंह नेगी, उमेश अग्रवाल, शिव सिंह बिष्ट और अनुज चौधरी आदि मौजूद रहे।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *