Maruti की ये कार भारत में 18 साल से मचा रही धमाल, अब Hybrid बनकर मचाएगी तहलका

[ad_1]

Maruti Suzuki Swift Hybrid car: मारुति सुजुकी इंडिया ने 21वीं सदी के पहले दशक के दौरान साल 2005 में हैचबैक कार स्विफ्ट को बाजार में लॉन्च किया था. तब से लेकर आज तक यह कार कंपनी की टॉप सेलिंग कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर बनी हुई है. इसकी 15 वर्षगांठ पूरा होने के तक साल 2022 तक कंपनी ने इस कार की करीब 22 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री का रिकॉर्ड कायम किया था. मारुति की सबसे अधिक बिकने वाली कारों में वैगनआर है, जबकि दूसरे नंबर पर स्विफ्ट आती है. मारुति ने अक्टूबर 2023 के दौरान स्विफ्ट की करीब 20,598 इकाइयों की बिक्री की, जबकि 2022 के इसी महीने में उसने इस कार की करीब 17,231 इकाइयां बेचीं. इस एक साल की समान अवधि में इस कार की बिक्री में करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. अब मारुति सुजुकी इंडिया स्विफ्ट की हाइब्रिड कार को बाजार में उतारने जा रही है. हालांकि, मारुति की सहयोगी कंपनी सुजुकी ने जापान मोबिलिटी शो 2023 में स्विफ्ट हाइब्रिड कार को पेश कर दिया है. इससे पहले, मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑटो एक्सपो 2020 में स्विफ्ट हैचबैक के हाइब्रिड वर्जन से पर्दा उठा दिया है. आइए, जानते हैं कि आने वाले स्विफ्ट हाइब्रिड कार किन-किन फीचर्स से लैस होगी और इसकी खासियत क्या है.

मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड का इंजन

मारुति सुजुकी स्विफ्ट माइल्ड हाइब्रिड टेक्नोलॉजी से लैस 1197सीसी, 12 वॉल्व डीओएससी इंजन दिया गया है. यह इंजन 82 बीएचपी की पीक पॉवर और 108 एनएम का अधिकतम टॉर्क जेनरेट करता है. इस कार में कंपनी ने एक इलेक्ट्रिक मोटर भी लगाया है, जो 3.1 बीएचपी की पॉवर और 60 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. यह हाइब्रिड सिस्टम सेल्फ चार्जिंग है, जो कार के स्टार्ट होते ही अपने आप चार्ज होने लगता है. हाइब्रिड सिस्टम की बैटरी को अलग से चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती.

मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड का माइलेज

अब अगर नई मारुति स्विफ्ट कार के माइलेज की बात करें, तो हाइब्रिड इंजन के साथ इसके माइलेज में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जापान मोबिलिटी शो में पेश होने वाली नई स्विफ्ट के स्टैंडर्ड वैरिएंट की माइलेज 23.4 किलोमीटर प्रति लीटर है, तो हाइब्रिड वेरिएंट की माइलेज करीब 25 किलोमीटर प्रति लीटर की हो सकती है.

मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड का डिजाइन

मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड के फ्रंट और रियर प्रोफाइल को पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है. नए डिजाइन में यह कार पहले से अधिक मॉडर्न और अग्रेसिव दिख रही है. कार में नया फ्रंट ग्रिल, नया बंपर, बोनट, डुअल टोन अलॉय व्हील्स, ब्लैक्ड आउट ओआरवीएम, रूफ और पिलर दिए गए हैं. रियर में रिडिजाइन टेल गेट के साथ नए डिजाइन का एलईडी टेल लाइट, स्किड प्लेट और एलईडी डीआरएल दिए गए हैं.

मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड की कीमत

भारत के कार बाजार में नई मारुति स्विफ्ट हाइब्रिड 2024 की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है. यह जापानी मॉडल के समान इंजन और फीचर्स के साथ आएगी. हालांकि, इंजन की ट्यूनिंग में बदलाव किया जा सकता है, जिससे इसके पॉवर में अंतर हो सकता है. वहीं, भारत के एक्स-शोरूम में इसकी कीमत 6.5 लाख रुपये से 6.7 लाख रुपये के बीच हो सकती है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *