Masan Holi 2024: हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली में DJ बजाने को लेकर हुआ विवाद, दो पक्षों में हुई मारपीट

[ad_1]

Masan Holi 2024 beating in two groups due to playing DJ at Harishchandra Ghat

Masan Holi 2024
– फोटो : अभिषेक पाठक

विस्तार


हरिश्चंद्र घाट पर चिता भस्म की होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस बीच आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे बंद करवाया। 

बुधवार को दोपहर बाद चिता भस्म की होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर स्थानीय युवकों के दो पक्षों में विवाद हो गया। जब तक लोग कुछ समझते दोनों तरफ से मारपीट और ईंट पत्थर चले लगे। घाट किनारे लोगों ने बीच बचाव कराया और पुलिस ने डीजे ही बंद करवा दिया। 

भेलूपुर के थाना प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि डीजे बजाने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए थे। दोनों पक्षों को शांत कराया गया। किसी तरह की कोई तहरीर नहीं मिली है। 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *