[ad_1]
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मथुरा में राया विकासखंड कार्यालय के पास रविवार की सुबह ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार महिला व उसके नौ माह के बेटे की मौत हो गई। पति मामूली रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार वालों को सौंप दिया।
हादसा राया थाना क्षेत्र में हुआ। चरण सिंह निवासी इंद्रलोक, गोवर्धन अपनी पत्नी कविता (28) और नौ माह के बेटे सौरभ के साथ मुरसान, हाथरस के गजुआ नगला इलाके में स्थित अपनी पहली पत्नी के मायके गया था। लौटने के दौरान सुबह 11.30 बजे राया-मथुरा रोड स्थित विकास खंड कार्यालय के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
यह भी पढ़ेंः- UP: यात्रा के दौरान ट्रेन में युवती से हुई दोस्ती…होटल ले जाकर किया गंदा काम; हकीकत सुन परिजन रह गए सन्न
[ad_2]
Source link