Mathura: ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन के लिए कई बार बिगड़े हालात, श्रद्धालुओं में हुई धक्का-मुक्की

[ad_1]

वृंदावन की गलियों में लगी भक्तों की कतार

वृंदावन की गलियों में लगी भक्तों की कतार
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में एकादशी के अवसर पर शनिवार को ठाकुरजी के दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ से किए गए सभी इंतजाम ध्वस्त हो गए। इसके चलते हालात कई बार खराब हुए। आराध्य की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में आपाधापी देखी गई और कई बार धक्कामुक्की तक हुई। इतनी भीड़ होने का कारण एक तो वीकेंड दूसरा एकादशी था। बांकेबिहारी मंदिर के साथ नगर के निधिवनराज मंदिर में दर्शन की मारामारी देखी गई। ठाकुर बांकेबिहारी की प्राकट्य स्थली के दर्शन के लिए हजारों भक्त पहुंचे। इससे निधिवन राज मंदिर की गलियां पट गईं।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि सुबह विद्यापीठ चौराहे पर लगाई गई बैरिकेडिंग पर हजारों लोगों की भीड़ पहुंच गई। पुलिस ने श्रद्धालुओं को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बैरिकेडिंग भीड़ के दबाव के आगे नाकाफी दिखाई दी। लोग इसे हटाकर मंदिर की ओर चल दिए। पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी भीड़ नहीं रुक सकी। इधर मंदिर की मुख्य गली में लगाई गई बैरिकेडिंग भी भीड़ के आगे टिक नहीं सकी। सुबह से लेकर दोपहर तक और शाम को भी मंदिर में भीड़ का दबाव रहा। मंदिर के गेट और अंदर भीड़ को संभालने के लिए मंदिर के निजी सुरक्षा गार्ड लगाए गए हैं। भीड़ का दबाव आज अधिक रहा।

ये भी पढ़ें – जमीन खा गई या निगल गया आसमान: फिरोजाबाद पुलिस के लिए चुनौती बने है महिला अपहरण के मामले

 

दिन भर जाम से जूझते रहे लोग

वृंदावन की सड़कों पर शनिवार को दिन भर जाम लगा रहा। जाम के कारण बाहर से आए श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगोें को खासी परेशानी हुई। मथुरा मार्ग पर पीएमवी पॉलिटेक्निक पर जाम लग गया। इसके बाद पागल बाबा मंदिर के सामने और अटल्ला चुंगी पर जाम के हालात रहे। इधर राधा निवास से लेकर नगर निगम चौराह और सीएफसी चौराहा पर वाहनों की कतार लगी रही। प्रेम मंदिर और इस्काॅन मंदिर के सामने ई-रिक्शा और टेंपो की भीड़ ने हालात बिगाड़ दिए।

एकादशी पर दी परिक्रमा

एकादशी पर हजारों भक्तों ने वृंदावन की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई। सुबह से शुरू हुआ परिक्रमा देने का क्रम शाम तक जारी रहा। कई शहरों के साथ वृंदावन और आसपास के ग्रामीण अंचल से आए भक्तों ने परिक्रमा देकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *