[ad_1]

मथुरा के पटाखा बाजार में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के राया थाना क्षेत्र में पटाखा बाजार में दिवाली के दिन अग्निकांड हो गया। हादसे में झुलसे लोगों की मौत का सिलसिला रुक नहीं रहा है। शनिवार को तीन और ने दम तोड़ दिया। दिल्ली एम्स में उपचार के दौरान हाथरस के युवक, राया की बच्ची और नौहझील के किशोर ने दम तोड़ दिया। राया का किशोर अपने मामा के साथ पटाखा बिक्री को गया था। गोपाल बाग की किशोरी खेलते समय झुलस गई थी। हाथरस के युवक ने यहां पटाखा की दुकान लगाई थी।
ज्ञात हो कि अनिल पुत्र सुल्तान निवासी बमनई, मुरसान, हाथरस ने अपने भाई ठाकुरदास और सुशील के साथ गोपाल बाग में पटाखा की अस्थाई दुकान लगाई थी। हादसे में झुलसने के बाद ठाकुरदास और सुशील की मंगलवार को ही मौत हो गई थी। शनिवार तड़के अनिल ने दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बिना फोटो और मोहर के लिया प्रार्थनापत्र, जिला जज हो गए नाराज; लिपिक से तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण
[ad_2]
Source link