Mathura: बंदी वाहन का गेट खोलकर भाग रहे थे शातिर, चौराहे पर तैनात होमगार्ड्स ने दिखाई फुर्ती; एक को दबोचा

[ad_1]

The accused fled by opening the gate of the captive vehicle, there was chaos

यूपी होमगार्ड।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


मथुरा में चोरी और आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार सात आरोपी सोमवार सुबह जेल भेजे जाने से पहले पुलिस लाइन के पास बंदी वाहन का गेट खोलकर भाग निकले। गनीमत रही कि ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड्स ने लोगों के सहयोग से उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने शाम को सभी को जेल दिया। जिला कमांडेंट ने होमगार्ड्स को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।

इन्हें किया गया था गिरफ्तार

गोवर्धन पुलिस ने हनीफ निवासी देवसेरस, छोटू गोस्वामी निवासी हरदेव मंदिर गोवर्धन, सुभाष, राम और दिनेश निवासी इंद्रा कॉलोनी गोवर्धन, वरुण निवासी किशोरपुरा वृंदावन और राहुल निवासी भौंट भरतपुर को चोरी व आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें –Mathura: बाथरूम में फिसलकर गिरने से वृद्धा की मौत, घर में अकेली थी; बदबू आने पर पहुंची पुलिस तब हुई जानकारी

 

पेशी पर लाने के दौरान भागे

सोमवार को इन सभी को जेल भेजने के लिए कोर्ट लाया गया। पेशी के बाद पुलिसकर्मी फिंगर प्रिंट के लिए बंदी वाहन में पुलिस लाइन लेकर जा रही थी। पुलिस लाइन के पास जैसे ही वाहन की गति कम हुई आरोपी राहुल ने गाड़ी का दरवाजा खोला और कूदकर भागने लगा। गाड़ी में आगे की ओर बैठे पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते, इससे पहले अन्य आरोपी भी एक-एक कर गाड़ी से कूद गए। यह देख पुलिसकर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

होमगार्ड्स ने पकड़ा

इसी दौरान वहीं ड्यूटी कर रहे होमगार्ड राजकुमार और कृष्ण ने कुछ लोगों को भागते देखा तो शोर मचाते हुए पीछे दौड़े और राहुल को पकड़ लिया। इसके बाद लोगों की मदद से अन्य आरोपियों को भी पकड़ लिया गया। बाद में सभी को पुलिस लाइन लाया गया और फिंगर प्रिंट की प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया। एसपी देहात त्रिगुण बिषेन ने बताया कि होमगार्ड्स की सतर्कता से सभी आरोपियों को पकड़ लिया है।

ये भी पढ़ें – दंपती की हत्या: मोबाइल पर अश्लील फिल्म देखकर बहक गया मन, पैर दबाने के बहाने…; ईट से सिर कूचकर मार डाला

 

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *