Mathura Fire: पटाखा बाजार में लगी भीषण आग, पुलिसकर्मी समेत 12 झुलसे

[ad_1]

fire Broke Out in firecracker market in Mathura Many people including a policeman got burnt

मथुरा के पटाखा बाजार में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के राय कस्बा में लगे अस्थाई पटाखा बाजार में दीपावली की दोपहर भीषण आग लग गई। हादसे में 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 राजा कस्बा के मांट रोड स्थित गोपाल बाग में जिला प्रशासन की ओर से 24 अस्थाई पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी गई थी। दीपावली की दोपहर लोग यहां खरीदारी को पहुंचे थे। 

इसी दौरान किसी प्रकार से पटाखा बाजार में आग लग गई। भारी मात्रा में इस बाजार में आतिशबाजी होने के चलते बड़ा हादसा हो गया और करीब 15 दुकानों पर बिक्री को साजे लाखों रुपये के पटाखे फटने लगे।

आग लगते ही बाजार में अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। 12 से अधिक लोगों के झुलसने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है। मुख्य अग्निश्मन अधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। झुलसे हुए लोगों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *