Mau Fire: एक दिन बाद आनी थी बेटी की बरात, सिलेंडर लीक से लगी भीषण आग, कपड़े-फर्नीचर सब जलकर राख

[ad_1]

Daughter's wedding procession was to come after a day, fierce fire started due to cylinder leak, clothes and f

आगलगी की घटना ने शादी के माहौल को बदला मातम में
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधुबन थाना क्षेत्र के शिशवा गांव में मंगलवार की भोर में एक ग्रामीण के घर पर सिलेंडर में लीकेज के चलते रिहायशी मड़ई में आग लग गई। परिवार के सदस्य आग पर काबू पाते तब तक आग ने पूरी मड़ई को अपने आगोश में ले लिया। आगलगी की घटना में मड़ई में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया।ग्रामीणों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के शिशवा गांव निवासी ताराचंद्र चौहान पुत्र बुद्ध चौहान खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता है।10 मई को उसकी बेटी रेखा का विवाह है, इसको लेकर ही मंगलवार की दोपहर उसकी रिहायशी मड़ई के बाहर बारात को लेकर मिठाई तैयार हो रही थी। इसबीच सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। हलवाई और परिवार के सदस्य समझ पाते जब तक आग ने पूरी मड़ई को अपने आगेश में ले लिया।

यह भी पढ़ें- Nikay Chunav: आजमगढ़ में निरहुआ के रोड शो ने खींचा ध्यान, ‘बुलडोजर बाबा चांप रहे हैं…’ गाने से जमा रंग

आग ने ताराचंद्र की चार रिहायशी मड़ई को अपने जद में ले लिया। आगलगी की घटना में शादी के लिए रखा कपड़ा, बर्तन, राशन, फर्नीचर सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ताराचंद्र ने बताया कि आगलगी की घटना में करीब तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। बताया कि आगलगी की घटना के बाद फायर बिग्रेड को सूचना देने के बाद भी वह नहीं पहुंचा। वहीं ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। आगलगी की सूचना पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजू चौहान मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी मधुबन तहसील प्रशासन को दी।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *