Mau News: बंदर कूदने से भरभराकर गिरी जर्जर दीवार, मलबे में दबकर महिला की मौत

[ad_1]

Woman died due to wall collapse in mau

wall collapse in mau
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के गांगेबीर मोहल्ले में शनिवार की सुबह दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी का माहौल हो गया। दीवार गिरने की वजह बंदर का कूदना बताया जा रहा है। घटना उस समय हुई जब महिला कपड़े धो रही थी।

जानकारी के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के वार्ड 6 गांगेबीर मोहल्ला निवासी प्रभावती के पति की कोरोना काल में मौत हो गई थी, जिसके बाद से वह अपनी एकलौती बेटी के साथ घर में रहती थी। शनिवार की सुबह उसकी बेटी किसी काम से बाहर गई। इस दौरान प्रभावती पड़ोस के एक बिना सहारे वाली दीवार के पास कपड़े धो रही थी। इसी दौरान एक बंदर दीवार पर कूद गया। जिससे दीवार भरभरा कर उसके ऊपर गिर पड़ी। 

अचानक दीवार ढहने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन मलबे से महिला को निकाला और उसे फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

घटना की सूचना पर मधुबन एसओ रविंद्रनाथ राय तहसील प्रशासन के अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *