Mauni Amavasya 2024 :  तीन दिनों के लिए प्रयागराज में भारी वाहनों की नो इंट्री, आज रात से लागू होगा डायवर्जन

[ad_1]

Mauni Amavasya 2024: No entry of heavy vehicles in the district for three days, diversion will be implemented

रूट डायवर्जन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


माघ मेले के सबसे प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या के मद्देनजर जनपद में आठ से 11 फरवरी तक भारी वाहनों के लिए नो इंट्री लागू रहेगी। यह प्रतिबंध बुधवार रात से 11 फरवरी तक लागू रहेगा। आदेश पासधारक वाहनों पर भी प्रभावी होगा।

जनपदीय सीमा के अंदर नो इंट्री प्वाइंट बनाए गए हैं जहां से भारी / कॉमिर्शियल वाहनों को शहर क्षेत्र की ओर प्रवेश करने से रोककर डायवर्ट किया जाएगा। इनमें मलाक हरहर तिराहा, मंदर मोड़ धूमनगंज, सहसों चौराहा, ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा, हबूसा मोड़, रामपुर चौराहा, सोरांव बाईपास, घूरपुर थाना गेट, नवाबगंज बाईपास, लेप्रोसी तिराहा, फाफामऊ, अंदावा चौराहा नो इंट्री प्वाइंटर शामिल हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *