[ad_1]

Varanasi route diversion
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मौनी अमावस्या पर आज गंगा स्नान और विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के लिए शहर में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा है। इसे देखते हुए कमिश्नरेट की ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। रूट डायवर्जन प्लान सुबह पांच बजे से शुरू हुआ है जो रात 10 बजे तक लागू रहेगा। एडीसीपी ट्रैफिक राजेश कुमार पांडेय ने आमजन से अनुरोध किया है कि वह रूट डायवर्जन प्लान का पालन कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।
ये है डायवर्जन प्लान
- मैदागिन से चौक होते हुए गोदौलिया की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को मैदागिन से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को हरिश्चंद्र डिग्री
- कॉलेज या कबीरचौरा-लहुराबीर मार्ग पर मोड़ दिया जाएगा।
- लक्सा की तरफ से रामापुरा, गोदौलिया वाले सभी प्रकार के वाहनों को गुरुबाग तिराहा से दाएं मोड़ दिया जाएगा।
- लहुराबीर से होकर गोदौलिया की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को बेनिया तिराहे से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को पियरी
- मार्ग-कबीरचौरा की तरफ मोड़ दिया जाएगा। बेनियाबाग से आगे भीड़ का दबाव बढ़ने पर वाहनों को लहुराबीर चौराहे से ही डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- अस्सी, सोनारपुरा से होकर गोदौलिया जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों को सोनारपुरा से आगे नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को भेलूपुर थाना मार्ग पर
- मोड़ दिया जाएगा। इसी तरह से भेलूपुर थाना से रेवड़ी तलाब होकर रामापुरा जाने वाले सभी प्रकार के वाहन तिलभांडेश्वर से आगे ले जाना प्रतिबंधित
- होगा।
- भदऊंचुंगी से भैसासुर घाट व राजघाट की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को जाने नहीं दिया जाएगा।
- गोलगड्डा तिराहे से कोई भी वाहन विशेश्वरगंज तिराहा होते हुए भैसासुर घाट की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
- चंदौली, पड़ाव की तरफ से राजघाट पुल होकर वाराणसी शहर आने वाले वाहनों को रामनगर की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
- एंबुलेंस, फायर बिग्रेड के वाहन और शव वाहन सभी प्रतिबंधों से मुक्त रहेंगे।
- समस्त प्रकार के वाहन पास नौ जनवरी को निरस्त रहेंगे।
[ad_2]
Source link