Mayawati: मायावती ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा-गवाह और गनर की हत्या सरकार के दावों की पोल खोलने वाली

[ad_1]

बसपा सुप्रीमो मायावती।

बसपा सुप्रीमो मायावती।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और गनर की हत्या पर बयान दिया और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार के दावों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गवाह और गनर की हत्या सरकार के दावों की पोल खोलती है। 

उन्होंने ट्वीट किया कि प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह व गनर की हत्या योगी सरकार के कानून व्यवस्था के दावों की पोल खोलती है। सरकार इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कराकर दोषियों को सजा दे। यह घटना बेहद दुखद और निंदनीय है।

शनिवार को प्रयागराज में विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह और वकील उमेश पाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में गनर की भी मौत हो गई। इसे लेकर विपक्ष ने योगी सरकार पर निशाना साधा है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *