MCD Mayor: आप से शैली ओबरॉय मेयर और आले मोहम्मद उपमहापौर पद के उम्मीदवार, स्थायी समिति के चार नामों का एलान

[ad_1]

शैली ओबरॉय और आले मोहम्मद इकबाल

शैली ओबरॉय और आले मोहम्मद इकबाल
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के 6 में से 4 सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षदों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी ने शैली ओबरॉय को महापौर पद के लिए उतारा है, जबकि निगम में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल करने वाले आले मोहम्मद इकबाल उपमहापौर पद के प्रत्याशी होंगे। आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल व सारिका चौधरी स्थायी समिति के सदस्यों के लिए उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अध्यक्षता में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में इसका फैसला किया गया।

एमसीडी के नए सदन के पहले वर्ष का महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस वजह आम आदमी पार्टी ने शैली ओबरॉय को उम्मीदवार बनाया है। एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों में से आप ने 134 में जीत हासिल की है। सदन में बहुमत होने से महापौर व उपमहापौर पद पर आप की जीत तय है। वहीं, स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में आप के तीन पार्षदों की जीत तय है, मगर उसके पास चौथे पार्षद की जीत के लिए पर्याप्त मत नहीं है।

भाजपा की ओर से स्थायी समिति के सदस्यों के लिए तीन पार्षद मैदान में उतारने पर आप को अपने चौथे पार्षद की जीत के मामले में मुश्किल हो सकती है। उधर, मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर शैली ओबरॉय, आले मोहम्मद इकबाल सहित अन्य उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दी। साथ उन्होंने कहा कि भगवान आप सभी को दिल्ली को साफ करने का आशीर्वाद दें।

शहर को चमकाने के लिए काम करेंगे: शैली
शैली ओबरॉय ने कहा कि वह महापौर चुने जाने के बाद सबके साथ मिलकर दिल्ली को चमकाने के लिए काम करेगी। दरअसल, पिछले 15 साल से भाजपा ने दिल्ली को कूड़ा किया है। वहीं पार्टी की ओर से चुनाव के दौरान दी गई 10 गारंटी को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली की साफ-सफाई और कूड़े के पहाड़ हटाने को लेकर जल्द ब्लू प्रिंट तैयार कर काम किया जाएगा।

शैली पहली और आले तीसरी बार बने हैं पार्षद
दिल्ली में जन्मी शैली ओबरॉय पहली बार पार्षद बनी है। वह एमसीडी चुनाव में वार्ड 86, ईस्ट पटेल नगर से पार्षद चुनी गई है। उन्होंने स्कूल ऑफ मैनेजमेंट स्टडी में इग्नू से पीएचडी किया है। वह कई यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर रह चुकी हैं। वह आप से वर्ष 2013 में जुड़ी थीं। आप नेे दो साल पहले उनको महिला विंग का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया था। वहीं, एमसीडी चुनाव में सबसे अधिक मतों से जीत हासिल करने वाले आले मोहम्मद इकबाल लगातार तीसरी बार पार्षद बने हैं। मटिया महल विधानसभा क्षेत्र से आप विधायक शोएब इकबाल के बेटे आले इस बार वार्ड 76 चांदनी महल से पार्षद चुने गए हैं। वह वर्ष 2017 में दिल्ली गेट वार्ड और वर्ष 2012 में तुर्कमान गेट से पार्षद बने थे।   वह वर्ष 2012 में सिटी जोन के चेयरमैन बने थे।

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने एमसीडी के महापौर, उपमहापौर और सदन से चुने जाने वाले स्थायी समिति के 6 में से 4 सदस्यों के चुनाव के लिए पार्षदों के नामों का एलान कर दिया। पार्टी ने शैली ओबरॉय को महापौर पद के लिए उतारा है, जबकि निगम में सबसे ज्यादा मतों से जीत हासिल करने वाले आले मोहम्मद इकबाल उपमहापौर पद के प्रत्याशी होंगे। आमिल मलिक, रमिंदर कौर, मोहिनी जीनवाल व सारिका चौधरी स्थायी समिति के सदस्यों के लिए उम्मीदवार होंगे। शुक्रवार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अध्यक्षता में पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में इसका फैसला किया गया।

एमसीडी के नए सदन के पहले वर्ष का महापौर पद महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस वजह आम आदमी पार्टी ने शैली ओबरॉय को उम्मीदवार बनाया है। एमसीडी चुनाव में 250 वार्डों में से आप ने 134 में जीत हासिल की है। सदन में बहुमत होने से महापौर व उपमहापौर पद पर आप की जीत तय है। वहीं, स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव में आप के तीन पार्षदों की जीत तय है, मगर उसके पास चौथे पार्षद की जीत के लिए पर्याप्त मत नहीं है।



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *