[ad_1]

mcd
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
एमसीडी ने शुक्रवार को सदन में पार्षदों को शपथ नहीं दिलाए जाने और महापौर, उपमहापौर व स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं होने के लिए आम आदमी पार्टी के सदस्यों को जिम्मेदार ठहराया है। एमसीडी ने उपराज्यपाल को भेजी अपनी रिपोर्ट में कहा कि आप के सदस्यों ने सदन की कार्रवाई में बाधा डालते हुए हंगामा किया। इसके अलावा उन्होंने सदन में तोड़फोड़ की और कागजात भी फाड़े। एमसीडी ने किसी भी सदस्य के खिलाफ कार्रवाई की सिफारिश नहीं की है, बल्कि सदन की बैठक की तिथि तय करने का आग्रह किया है।
सूत्रों के अनुसार, एमसीडी ने शुक्रवार को सदन में हुए हंगामे के संबंध में सोमवार को दिनभर रिपोर्ट तैयार की। इसके बाद शाम को रिपोर्ट उपराज्यपाल के पास भेज दी। एमसीडी ने रिपोर्ट के साथ सदन में हुए हंगामे की वीडियो फुटेज भी भेजी है। एमसीडी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा है कि पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने शपथ लेने के बाद बैठक की कार्यसूची के तहत कार्यवाही आरंभ की। उनकी ओर से नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाने की प्रक्रिया आरंभ करते हुए आप के सदस्यों ने उनके निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया।
अपनी सीट छोड़कर वे वेल में आ गए और शपथ लेने वाले सदस्यों से कागजाज और निगम सचिव के हाथ से फाइल छीन ली। इसके बाद उन्होंने नारेबाजी करनी आरंभ कर दी। फिर भाजपा के सदस्यों ने भी नारेबाजी करनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के शांत नहीं होने पर शपथ दिलाने का कार्य रुक गया और पीठासीन अधिकारी ने कुछ समय के लिए बैठक स्थगित कर दी। दूसरी बार बैठक शुरू होने भी आप सदस्यों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। लिहाजा उन्होंने फिर बैठक स्थगित कर दी।
[ad_2]
Source link