मेयर और डिप्टी मेयर चुनाव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। सोमवार को एमसीडी आयुक्त ज्ञानेश भारती की निगरानी में निगम सचिव भगवान सिंह ने सिविक सेंटर के ए ब्लॉक में चौथी मंजिल पर स्थित सदन परिसर में पार्षदों के बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित की। सदन अध्यक्ष के सामने बेल एरिया में वोटिंग करने के लिए बैलेट बॉक्स भी लगाया गया।
एमसीडी की छह जनवरी को सदन की पहली मीटिंग होनी है और इसी दौरान मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव भी होना है। इससे पहले एमसीडी प्रशासन के लिए एकीकृत एमसीडी का चुनाव जीतकर आए 250 पार्षदों के बैठने का इंतजाम करना बड़ी चुनौती थी। सदन परिसर में करीब 300 लोगों के बैठने की जगह है। पहले उत्तरी व दक्षिणी निगम की बैठक इसी सदन परिसर में होती थी तब पूर्ववर्ती इन दोनों निगमों के वार्ड पार्षदों की संख्या 104-104 थी, लेकिन अब पूरी दिल्ली के वार्ड पार्षद एक साथ सदन में मौजूद होंगे।
सदन परिसर में नहीं जा पाएंगे पार्षदों के समर्थक पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में अमूमन उनके समर्थक भी साथ आते हैं। वह सदन में जाकर समारोह में हिस्सा लेते हैं, लेकिन इस बार समर्थकों को सदन परिसर में जाने का मौका नहीं मिलेगा। इन्हें ऊपरी मंजिल के कॉरिडोर में बिठाया जाएगा। मीडिया के लिए भी सदन में नहीं बल्कि कॉरिडोर में ही बैठने का इंतजाम रहेगा। सदन की कार्रवाई देखने के लिए कॉरिडोर में एलसीडी लगाई जाएंगी।
सदन में 250 पार्षद और एमसीडी अधिकारी जाएंगे एमसीडी के सदन में मंच पर आयुक्त, निगम सचिव व सामने निगम 250 पार्षदों, करीब 18 विभागों के डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर व अन्य अधिकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। चुनाव के बाद मेयर भी मंच पर बैठेंगे।
पीठासीन अधिकारी का नाम आना बाकी मेयर, डिप्टी मेयर चुनाव के लिए एलजी ऑफिस से पीठासीन अधिकारी का नाम आना अभी बाकी है। निगम सचिव भगवान सिंह ने बताया कि जल्द ही पीठासीन अधिकारी के नाम की सूचना मिलने की उम्मीद है।
विस्तार