[ad_1]

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्यारे लाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में 12 मिनट के निरीक्षण करके मरीजों से दवाओं की उपलब्धता और परेशानियों के बाबत बात की। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में पर्याप्त दवा का इंतजाम है। सुविधाएं भी संतोषजनक हैं। बुखार का प्रकोप है मगर मरीजों को समुचित उपचार डॉक्टरों की निगरानी में मिल रहा है। किसी भी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी।
जल्द होगा स्टाफ तैनात, शुरू होगी एमआरआई
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मेरठ की मेडिकल सुविधा देखने आया हूं। यहां स्टाफ की कमी को जल्द पूरा किया जाएगा। रही बात एमआरआई के चालू नही होने की तो जल्द स्टाफ तैनात करके एमआरआई सुविधा शुरू करवा दी जाएगी।
सफाया होगा माफिया और गुंडाराज का
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश से माफियाराज और गुंडाराज का हरहाल में सफाया किया जाएगा। इसमे शामिल किसी को भी बख्शा नही जाएगा और निर्दोष को परेशान नही किया जाएगा। प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से कृत संकल्पित है माफियाराज और गुंडा राज का सफाया किया जाए। इसके लिए प्रयास भी हो रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Meerut News Live: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मेरठ में महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
[ad_2]
Source link