Meerut: एसटीएफ की मुठभेड़ में पकड़ा गया लॉरेंस विश्नोई का गुर्गा 50 हजार का इनामी रवि, सनी काकरान का है करीबी

[ad_1]

Meerut: Police arrested Lawrence Vishnoi gang shooter Ravi in encounter, he is close to Sunny Kakran

गिरफ्तार बदमाश रवि
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सनी काकरान के करीबी रवि को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि आरोपी बदमाश पर यूपी एसटीएफ ने 50 हजार का इनाम रखा है। आरोपी ने इंचौली में कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। 

एसटीएफ फील्ड यूनिट और इंचौली पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात लॉरेंस विश्नोई के गुर्गे और 50 हजार के इनामी दौराला निवासी रवि पुत्र मुकेश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। वह सनी काकरान गैंग का सदस्य भी है। उससे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Mission 2024: जयंत चौधरी को हुआ बुखार, मेरठ में भाईचारा सद्भावना सम्मेलन स्थगित, धरी रह गईं तैयारियां 

एसटीएफ के निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एसटीएफ और इंचौली थाना प्रभारी सूर्यदीप सिंह की टीम के संयुक्त टीम ने उसे थाना इंचौली क्षेत्र से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने के मामले में दबोचा है। उसके पास से एक तमंचा, चार कारतूस, एक खोखा और एक बाइक भी बरामद की है। उस पर डकैती, लूट, हत्या के प्रयास, रंगदारी मांगने जैसे करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं।

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *