[ad_1]

राज्यपाल आनंदी बेन पटेल
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेरठ के मोदीपुर स्थित कृषि विवि में आज किसान मेले का उद्घाटन किया गया। 17 से 19 अक्तूबर तक अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ आज मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आंनदीबेन पटेल ने फीता काटकर किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में लगाए जा रहे मेले का सबसे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया इसके बाद स्टॉल का निरीक्षण किया। इसके बाद राज्यपाल मंच पर पहुंचीं।
राज्यपाल के पहुंचने से पहले कृषि विवि के कुलपति डाॅ. केके सिंह, निदेशक प्रसार डाॅ. पीके सिंह ने सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि राज्यपाल दिल्ली से कार द्वारा विवि में पहुंची है। प्रशासन द्वारा गांधी भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को किट भी राज्यपाल द्वारा दी जाएगी।
यह भी पढ़ें: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट: साबुन की आड़ में बन रहे थे पटाखे, नहीं थी अनुमति, चार किमी तक धमाके से दहल गए लोग
[ad_2]
Source link