Meerut: चेकिंग में अनुपस्थित मिले लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर, लाइन हाजिर, कार्रवाई से थानेदारों में मचा हड़कंप

[ad_1]

Meerut: Lisadigate inspector found absent during checking, called to present in line

लिसाड़ीगेट थाना, मेरठ
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


मेरठ में शनिवार रात को एसपी सिटी पीयूष सिंह ने  सीओ व थानेदारों को चेकिंग के आदेश दिए गए थे। देर रात चेकिंग में अनुपस्थित मिले  लिसाड़ीगेट इंस्पेक्टर संजय वर्मा पर एक्शन लिया गया। आधी रात को एसपी सिटी की रिपोर्ट पर एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट को लाइन हाजिर कर दिया। एसएसपी की कार्रवाई से थानेदारों में हड़कंप मच गया।

पुलिस उच्चाधिकारियों की ओर से रात 11 बजे से दो बजे तक सड़क पर वाहनों की चेकिंग करने का आदेश दिया गया था। इसे लेकर एसपी सिटी ने सभी थानेदारों को विधिवत तरीके से चेकिंग करने का आदेश दिया।

यह भी पढ़ें: ऑनलाइन गेम से शुरू हुआ धर्मांतरण का खेल: कमरबतुन से माही बन फैलाया था जाल, अब किए ऐसे खुलासे, उड़ जाएंगे होश

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *