[ad_1]

पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लिया
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के परीक्षितगढ़ थाना इलाके के लोधीपुरा अनूपशहर नहर में पत्थरों के बीच फंसा हुआ हैंड ग्रेनेड बम मिलने पर सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैंड ग्रेनेड को कब्जे में लेकर थाना परिसर में सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है। हैंड ग्रेनेड कहां से आया, इस मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
आसिफाबाद-परीक्षितगढ़ मार्ग नगर के पास लोधीपुरा अनूपशहर नहर पिछले दो सप्ताह से बंद चल रही है। शनिवार शाम करीब 6 बजे लोधीपुरा नहर निवासी कुछ युवकों ने नहर में हैड ग्रेनेड बम होने की सूचना थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने नहर में पत्थरों के बीच में फंसे हैंड ग्रेनेड बम को सुरक्षा के साथ बाहर निकाला और थाने ले आए। पुलिस के मुताबिक, बम पुराना लग रहा है और बम में सेफ्टी पिन व जंग लगा था।
थाना प्रभारी ने बम मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। उच्चाधिकारियों ने बम निरोधक दस्ते को मामले से अवगत कराया दिया है। फिलहाल बम थाना परिसर में सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। वहीं, देर रात बम निरोधक दस्ता थाने पहुंचा और बम की जांच की।
एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया पुलिस और सेना की ट्रेनिंग में दिखाया जाने वाला हैंड ग्रेनेड लग रहा है। फिलहाल हैंड ग्रेनेड कब्जे में लेकर थाने में सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया है।
[ad_2]
Source link